फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मजदूरी मांगने पर श्रमिक की हत्या का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव कानोली में 42 वर्षीय श्रमिक अशोक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हथीन मोहिंदर सिंह मामले की निगरानी कर रहे हैं। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पत्नी कविता के अनुसार, अशोक ने हुक्म लाल के खेतों में दवाई का छिड़काव किया था। 31 अगस्त को मजदूरी मांगने पर हुक्म लाल ने गाली-गलौज कर अपमान किया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक, तीन सितंबर की शाम मंगत और बीर सिंह अशोक को जोहड़ की ओर ले गए। आरोप है कि वहां उसे शराब पिलाकर हत्या कर दी गई और शव पानी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने हुक्म लाल, मंगल, बीर सिंह व परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच चल रही है और पोस्टमार्टम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें