संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। अनाज मंडी निवासी एक महिला ने पति पर दहेज में दो लाख रुपये मांगने, मारपीट और दूसरी महिला के साथ सहमति संबंध में रहने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि 17 वर्ष पहले देवेंद्र से शादी हुई थी। दोनों का 13 वर्षीय बेटा है। वर्ष 2023 में पति के सहमति संबंध में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। महिला ने आरोप है कि दहेज नहीं लाने पर एक बार पिटाई के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। उसने बेटे के लिए भी खर्च नहीं देने का आरोप लगाया है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।