फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 3 किलो गांजा के साथ आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने नशा विरोधी अभियान के तहत अग्रसेन चौक से एक व्यक्ति को 3 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एएसआई बिजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ हसनपुर चौक हाईवे के पास नशा रोकथाम अभियान के तहत मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव पहाड़ी निवासी भीम सिंह अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता है और अग्रसेन चौक पर बैग में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम अग्रसेन चौक पहुंची और दो स्थानीय लोगों को गवाह के रूप में शामिल किया। इसके बाद रावत स्वीट्स के पास खड़े एक व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान भीम सिंह पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी गांव पहाड़ी, थाना बहीन, जिला पलवल के रूप में हुई। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें