संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। एंटी व्हीकल थेफ्ट और माइनिंग स्टाफ की संयुक्त टीम ने थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव भंगवो के अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, खरक जलालपुर, भंगवो और चाहल्का अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान करते हुए वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। बता दें कि लंबे समय से अरावली से लगते गांवों चाहल्का, खरक जलालपुर और आसपास के क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं।