फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष पंवैया पुत्र प्रमोद पंवैया निवासी अंगद नगर, उत्तमपुरा, मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इंदाना निवासी मोहम्मद जावेद के साथ 20 अगस्त को करीब 1 लाख 93 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 9 अक्तूबर को सुमित राठौर को मुरैना और 19 को आनंद राठौर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें