संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने उपमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर फैसले की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शन की अध्यक्षता लाल सिंह ने की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इस निर्णय से सरकारी बिजली विभाग और कर्मचारियों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने घोषणा की कि 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।