फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुआवजा घोटाले का आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह पुलिस ने करीब 10 वर्ष पुराने 79.50 लाख रुपये के सरकारी मुआवजा घोटाले में वांछित आरोपी शहजाद निवासी वार्ड नंबर-4, नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2016 में गुरुग्राम के थाना शहर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, शहजाद पर साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और धोखाधड़ी से सरकारी मुआवजा हासिल करने का आरोप है। मामले की सुनवाई के दौरान लगातार कोर्ट में पेश नहीं होने पर गुरुग्राम की जेएमआईसी कोर्ट ने 2 जून 2017 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। चौकी जयसिंहपुर प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पेप्सी कंपनी के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस के पीओ स्टाफ के उप निरीक्षक खुर्शीद अहमद के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें