पीड़िता के खाते में गलती से रुपये ट्रांसफर होने का दिया था झांसा, पहले भी एक को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। महिला स्वास्थ्यकर्मी से करीब 40 हजार की ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार मामले में गहलब गांव निवासी सरोज ने साइबर ठगी होने पर एनसीआरपी पोर्टल पर दी अपनी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने फोन करके कहा कि उसका बेटा आईसीयू में भर्ती है और गलती से 40 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। ठग ने सरोज को विश्वास दिलाने के लिए मैसेज भेजा जिसमें पैसे क्रेडिट होने की फर्जी सूचना दी गई थी। ठग की बातों में आकर सरोज ने 9,995 रुपये की दो किश्तों में और 20 हजार रुपये अतिरिक्त भेज दिए। जब ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू की गई।
प्रभारी थाना ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई देवी सिंह ने ठगी में खातों के प्रयोग और साइबर तकनीक के आधार पर 23 अगस्त को गांव खेड़ला तहशील पुन्हाना जिला नूंह के रहने वाले शाहरुख को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई व 24 दिसंबर को दूसरे आरोपी गांव खेड़ला तहशील पुन्हाना जिला नूंह निवासी मोहम्मद कैफ को भी गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ इसके अलावा रेवाड़ी व पलवल की अन्य दो शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज मिलीं।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला