फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार करोड़ रुपये की कोकीन में गिरफ्तार आरोपी दूसरी बार दो दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीआईए पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश में यूपी-नेपाल बॉर्डर पर जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
होडल। चार करोड़ रुपये के कोकीन की तस्करी मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की रिमांड पूरी हो गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दूसरी बार दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस बार पुलिस यूपी व नेपाल बॉर्डर पर नशीले पदार्थ की तस्करी के मास्टरमाइंड और कोकीन की तस्करी में शामिल लोगों के नामों का खुलासा करने की कोशिश करेगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद जिले के आसपास के नशीले पदार्थ के तस्कर भूमिगत हो गए हैं।
सीआईए इंचार्ज जंगशेर सिंह की टीम ने 22 मार्च को चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सिहौल चौक से दो बाइक सवार आरोपियों को नशीले पदार्थ पदार्थ और करोड़ों रुपये की कोकीन की तस्करी के मामले में पकड़ा था। इसमें ओमवीर निवासी चांदहट व राकेश निवासी दीघोट को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी ओमवीर के पेंट की जेब से 400 ग्राम नशीले पदार्थ कोकीन को बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया था। अब पुलिस मास्टरमाइंड आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर डाटा खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्या कहते हैं एसपी
एसपी राजेश दुग्गल का कहना है कि वह जिले में नशीले पदार्थ व नारकोटिक्स के अलावा अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की विभिन्न टीमें अलग-अलग तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर जेल भेज रही हैं। उन्होंने आरोपियों को नसीहत देते हुए कहा कि नशीले पदार्थ व अवैध हथियारों के तस्कर जिला पलवल को छोड़कर चले जाएं नहीं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। आपराधिक घटनाओं को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें