फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर बने कमरे में बैठकर बात कर रहे थे पति-पत्नी, साफी बांधकर आए व्यक्ति ने मारी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नई बस्ती सल्लागढ पलवल में हुए तरुण मर्डर केस में हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी क्राइम पलवल के अनुसार नई बस्ती सल्लागढ पलवल निवासी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई को रात 09.30 बजे के करीब वह व पति तरुण घर की छत पर बने कमरे में बैठकर बात कर रहे थे। उस समय तेज आंधी व बारिश आ रही थी और लाइट भी नहीं थी। तभी कमरे में मुंह पर साफी बांधे हुए एक व्यक्ति आया और उसने पति तरुण के सिर में गोली मार दी और भाग गया।
शिकायतकर्ता ने कृष्णा कॉलोनी में किराये पर रह रहे युवक सोनू पर हत्या का शक जताया था। उन्होंने बताया कि तरुण को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच शुरू की।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम ने बताया कि मामले में क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले सोनू निवासी कृष्णा कॉलोनी पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने हेतु पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी का कहना - प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था तरुण
आरोपी ने इस मामले में कई आरोप लगाए हैं। आरोपी ने बताया कि करीब दो साल पहले तरुण एवं वह इको गाड़ी चलाते थे, जहां उनकी आपस में दोस्ती हुई। घर आने-जाने से सोनू व मृतक तरुण की पत्नी का आपस में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जिसकी भनक मृतक तरुण को लग गई जिसने कई बार सोनू को टोका भी और दोनों बीच कहासुनी हुई। सोनू ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनते देख तरुण को ठिकाने लगाने की योजना अनुसार उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब इस मामले की कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें