फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फर्जी भुगतान का झांसा देकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले की नगीना थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सलीम खान, पुत्र लल्लू खान, निवासी फखरपुर खोरी, थाना नगीना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को फर्जी भुगतान का मैसेज भेजकर यह विश्वास दिलाता था कि गलती से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और फिर रकम वापस मंगवाकर ठगी करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनमें एक सिम उसके नाम पर जबकि दूसरी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ली गई थी। जांच में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर आरोपी से जुड़े तीन शिकायतें मिलीं। इनमें 15,900 रुपये तथा अन्य दो मामलों में कुल 77,500 रुपये की साइबर ठगी सामने आई। इस तरह आरोपी पर करीब 93,400 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें