फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर युवा का पंजीकरण कर जिले को बनाएं नंबर वन : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिला सचिवालय सभागार में बृहस्पतिवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माई भारत) केंद्र की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवाओं की विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने और माई भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि एक जुलाई से 15 अगस्त तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक युवा का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराकर जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाया जाए। इसके लिए सभी विभागों में माई भारत नोडल अधिकारी, कैंपस ब्रांड एंबेसडर और यूथ एंबेसडर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अगस्त से शुरू होने वाली विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता में जिले की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने पोर्टल की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अगस्त से शुरू होने वाली विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता में जिले की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने पोर्टल की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें