फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन।
विज्ञापन

सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन ने दिल्ली से चोरी की गई बाइक समेत एक अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी इंस्पेक्टर जमील अहमद ने बताया कि मंगलवार को हथीन रेस्ट हाउस चौक के पास सद्दाम के चोरी की बाइक बेचने की सूचना मिली थी। स्वामिका मोड़ हथीन पर नाकाबंदी के दौरान उसे दबोच लिया गया। बाइक 21 जून को पूर्वी दिल्ली से चोरी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें