फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। थाना क्षेत्र की गढ़ी पट्टी निवासी महिला ने दो युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, बच्चों को स्कूल छोड़ने के दौरान उसकी मुलाकात संदीप से हुई थी। आरोप है कि उसने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिया। महिला का आरोप है कि वीडियो के जरिये उस पर मिलने और बातचीत करने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि संजय नामक युवक ने उसे परेशान न करने का भरोसा देकर सोने की चेन और अंगूठी ले ली। इसके बाद वह भी उस पर बातचीत और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर 20 अक्तूबर को वीडियो वायरल कर दी गई, जिसकी जानकारी उसके पति को भी मिली। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें