फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के लिए एबीवीपी की कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी नेता। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की जिला इकाई के तत्वावधान में सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सदस्यता एवं सेल्फी विद यूनिट अभियान के लिए जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला विभाग एसएफडी प्रमुख योगेश कौशिक के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान कौशिक ने कहा कि एबीवीपी आज के समय में लगभग 35 लाख सदस्यता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो समयानुसार छात्रों की समस्याओं का समाधान करता है व राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर शिक्षा के विकास के लिए कार्य करना चाहिए एवं युवा शक्ति को महान क्रांतिकारियों के जीवनशैली से परिचित होकर उनकी तरह समाज एवं देश के हित के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर तरुण दीक्षित को जिला सदस्यता प्रमुख और भवानी ठाकुर को सेल्फी विद यूनिट का प्रमुख बनाया गया। तरुण दीक्षित ने बताया कि एबीवीपी ने जिले के लिए तीन हजार सदस्यता का लक्ष्य लिया है। भवानी ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद कॉलेजों में टीमें गठित की जाएंगी। इस अवसर पर जिला संयोजक मणी कौशिक, जिला एसएफडी संयोजक रोहित शर्मा, नगर एसएफडी संयोजक मोहित तंवर, जिला संगठन मंत्री राकेश हथो, जिला कला मंच संयोजक रोहित राज वंशवाल, विभाग संयोजक माधव रावत, नगर अध्यक्ष अशोक चंदीला, पुष्पेंदर ठाकुर, रोहित कौशिक, संस्कार दीक्षित, पूर्व जिला संयोजक खजान ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें