फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गैरहाजिर कर्मचारियों से मांगा जाएगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ में बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए संयुक्त निदेशक लक्ष्मी नारायण ने औचक निरीक्षण किया। दोपहर दो बजे लंच के बाद कई प्रशासनिक शाखाओं की कार्यप्रणाली जांची गई। मौके पर गैरहाजिर मिले अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा।
प्रशासनिक कार्यालयों के निरीक्षण के साथ संयुक्त निदेशक ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी जांची। इस दौरान सफाई व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आईं। सफाई कर्मचारियों से बातचीत करने पर उन्होंने पर्याप्त सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं होने और जरूरत के मुताबिक सामान नहीं मिलने की समस्या बताई।
विज्ञापन

इस पर संयुक्त निदेशक ने सफाई व्यवस्था से जुड़ी कमियों की जांच कर आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि सफाई सामग्री, हॉस्पिटैलिटी और कार्यालय खर्चों से संबंधित जरूरतों की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कॉलेज की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों का आकलन किया जाएगा। आवश्यकताओं और सुधार के सुझावों सहित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उद्देश्य कॉलेज में बेहतर प्रबंधन, कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार और साफ-सफाई सहित जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें