फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बहीन में जनसंवाद करेंगे अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहीन। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला 4 सितंबर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांव बहीन में जनसंवाद करेंगे। कार्यक्रम गांव के बड़े अड्डे पर स्थित सामुदायिक बारात घर में आयोजित किया जाएगा। महेश रावत बांगड़ा ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में सतीश प्रधान, दीपचंद फौजी, बीरेंद्र मास्टर, राजेंद्र रावत, जवाहर डागर, रामकुमार बघेल, डॉ. असगर हुसैन, आलोक मडनाका, वेद पहलवान, जिला प्रधान महेंद्र चौहान सहित इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। दीपचंद फौजी ने कहा कि चौधरी देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला और वर्तमान सुप्रीमो अभय चौटाला ने हमेशा जनकल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार ने सभी 36 बिरादरियों के हितों के लिए काम किया और किसान हितों को प्रमुखता से उठाया है। मौजूदा समय में किसान विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर अभय चौटाला जनसंवाद के दौरान लोगों से चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें