फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पानी लेने गए युवक पर फायरिंग व फरसे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के गांव भोल्डा में रविवार दोपहर को एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक पर गोली चलाई और फिर फरसा, चाकू जैसे हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मई 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह गांव के शिव मंदिर से पानी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कैलाश, उसका भांजा दिनेश उर्फ बनिया, धर्मेंद्र व दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। दिनेश ने उस पर सीधा गोली चला दी, जो उसके हाथ को छूती हुई निकल गई। इसके बाद अन्य आरोपियों ने चाकू और फर्सा निकालकर उस पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र ने चाकू से सीने पर वार किया, कैलाश ने फरसे से उसके बाएं हाथ पर वार किया और बाकी ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


लक्ष्मण खून से लथपथ हो गया और शोर मचाया तो शिव मंदिर व खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे बचाया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लक्ष्मण के परिजनों ने तुरंत बागपुर चौकी पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

...............................................................
मजदूर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

पलवल। जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र के असावटी स्थित भरत कॉलोनी में रविवार रात एक मजदूर पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल युवक मिथुन कुमार (24) मिर्जापुर बिहार का रहने वाला है। वह असावटी में भरत कॉलोनी के समीप मजदूरी करता है। आरोप है कि आरोपी कद्दू रोज शराब पीकर गली में गाली-गलौज करता था, जिसका वह हमेशा विरोध करता था। रविवार को विरोध करने पर आरोपी ने मिथुन पर चाकू से चार वार किए। गंभीर हालत में पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें