फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राखी पर घर लौट रहे युवक से रेलवे स्टेशन पर मारपीट, लूटपाट

Fri, 08 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से राखी बंधवाने जा रहा था, लोगों ने मदद कर भेजा घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने घर जा रहे युवक के साथ पलवल रेलवे स्टेशन पर लूटपाट की वारदात सामने आई है। दिल्ली से आगरा जा रहे मजदूर शिवा से स्टेशन पर पानी भरते समय तीन-चार युवकों ने मारपीट कर नकदी छीन ली। घायल हालत में युवक अस्पताल पहुंचा, जहां कुछ लोगों ने मदद कर उसे घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


आगरा निवासी शिवा दिल्ली में मजदूरी करता है। सात अगस्त की रात वह ट्रेन से दिल्ली से आगरा जा रहा था। पलवल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी की बोतल भरने उतरा, तभी कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। विनती के बावजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 300–400 रुपये छीन लिए। शिवा को चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। वह किसी तरह जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। वहां मौजूद लोगों ने पैसे इकट्ठा कर उसे घर भेजा ताकि वह राखी का त्योहार मना सके। जब इस बारे में डीआरपी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कर्मचारी को अस्पताल भेजा, मगर तब तक पीड़ित घर के लिए निकल चुका था। पुलिस अब पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें