फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ग्रिल की जगह बना दी दीवार, अब तोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
बजट में तय ग्रिल की जगह लगाई दीवार
विज्ञापन
दो साल तक टूटी रही कॉलेज की दीवार, अब एस्टीमेट के विपरीत निर्माण कर विभाग फिर बदलेगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। राजकीय महाविद्यालय नगीना में निर्माण कार्यों के नाम पर सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वीकृत एस्टीमेट में बीम के ऊपर सुरक्षा ग्रिल लगाने का प्रावधान था, लेकिन कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर ग्रिल की जगह पक्की दीवार बनवा दी गई। अब विरोध के बाद इस दीवार को तोड़कर दोबारा ग्रिल लगाने की तैयारी है। ऐसे में निर्माण और तोड़फोड़ पर खर्च होने वाले सरकारी धन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2024 को शहीद हसन खां मेवाती के शहीदी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान पार्किंग व्यवस्था के लिए कॉलेज की दीवार तोड़ी गई थी। इसके बाद दो साल से अधिक समय तक इसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। हाल ही में काम शुरू हुआ तो निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार ग्रिल लगाने के बजाय दीवार खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

कॉलेज के कुछ अध्यापकों ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई, जिसके बाद अब नई बनी दीवार हटाकर ग्रिल लगाने की बात कही जा रही है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली और तकनीकी नियमों की अनदेखी पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

कोट
कॉलेज के कुछ अध्यापकों और स्टाफ के कहने पर निर्माण में बदलाव किया गया था। अब नियमानुसार दीवार हटाकर ग्रिल लगाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने और सरकारी धन की बर्बादी के लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। - बिलाल, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें