फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नेशनल हाईवे-19 पर दवाइयों से भरा ट्रक पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर बामनीखेड़ा गांव के निकट सोमवार सुबह करीब सात बजे दवाइयों से भरा एक ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जाकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सुबह के समय यातायात का दबाव अधिक होने के कारण जाम तेजी से बढ़ता चला गया। जिससे यात्रियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुट गया। पुलिस कर्मियों ने यातायात को नियंत्रित करते हुए क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हाईवे से हटवाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रक में भरी दवाइयों को नुकसान पहुंचा है। करीब साढ़े नौ बजे तक पुलिस ने मार्ग को पूरी तरह से साफ कर यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें