फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बुबलेहड़ी पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम, बीमार पशुओं का किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दाम हुसैन
विज्ञापन


पिनगवां। बुबलेहड़ी गांव में संदिग्ध बीमारी से पशुओं की मौत और दर्जनों पशुओं में बीमारी के लक्षण सामने आने की खबर अमर उजाला के 2 सितंबर के अंक में प्रकाशित होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया। बुधवार को पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और प्रभावित पशुओं की जांच के बाद टीकाकरण किया गया। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और बीमारी से बचाव को लेकर जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम के गांव पहुंचने और पशुओं का उपचार शुरू किए जाने से पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। गांव में पिछले कई दिनों से पशुओं के शरीर पर फुंसियां निकलने, गले में सूजन आने और खाना छोड़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ने की शिकायत सामने आई थी। पशुपालक हाकम खान, कासिम खान, आस मोहम्मद, बिलाल, जुम्मा और साहिल खान सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से मांग की कि प्रभावित पशुओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि बीमारी को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। वहीं, पशु चिकित्सकों ने बताया कि पशुपालकों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में बुबलेहड़ी गांव में विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें