मंगेतर को मंदिर के बहाने ले जा होटल में किया दुष्कर्म
पलवल। एक नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसके मंगेतर ने पहले तो उसे मंदिर घुमाने के बहाने बुलाया बाद में होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने धमकी भी दी। पीड़िता की मां ने शहर थाना पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने नाबालिग की शादी मैरिज ब्यूरो के माध्यम से मोहित निवासी अर्जुन नगर (गुरुग्राम) के साथ तय की थी। उन्होंने सगाई करके यह भी तय किया था कि जब उनकी बेटी 18 वर्ष की हो जाएगी। तब वह शादी करेंगे। आरोप है कि मोहित ने 13 अप्रैल को फोन कर उसकी बेटी से बात की। उसने कहा कि वह उसे कोकिलाधाम मंदिर घुमाने ले जाएगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मंदिर के बाद उसकी बेटी को आराम कराने के बहाने से एक होटल में ले गया। बताया कि उसने एक सोशल साइट के माध्यम से होटल में कमरा बुक किया था। जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर छोड़ दिया। पीड़िता की बेटी ने घर आकर आपबीती बताई तो मोहित के पिता श्याम सुंदर व मां से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि अब उसकी बेटी से शादी नहीं करेंगे। जब इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।