फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी आग, चालक झुलसा

विज्ञापन
कंटेनर में लगी से निकलते धुआं - फोटो : 1
विज्ञापन
दमकल की छह गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें केमिकल सड़क पर बिखर गया और आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 4 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
पुलिस के अनुसार, हादसा थाना रोजका मेव क्षेत्र की सीमा में 12 बजे हुआ। पलवल की तरफ जा रहा टैंकर जब खोड़ बसई के पास ढलान पर पहुंचा तो चालक ने उसे न्यूट्रल कर दिया। ढलान में गति तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया। टैंकर डिवाइडर से टकराता हुआ कुछ दूर आगे जाकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा केमिकल सड़क पर फैल गया और उसमें तुरंत आग भड़क उठी। केमिकल सड़क पर घंटों जलता रहा और पूरा टैंकर जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने 1.5 से 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने एक्सप्रेसवे के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया, जिससे करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार और धुलावट ट्रैफिक प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस लगातार मौके पर निगरानी कर रही है। जाम जरूर लगा था, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है। रूट को सावधानीपूर्वक नियंत्रित किया जा रहा है। दो थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जहां केमिकल जहां बिखरा है, वहां से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें