फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: संत रविदास के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में हुई रैली में शामिल होने पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। फरीदाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रभारी स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पिनगवां मंडल की पूरी टीम भी बसों के माध्यम से उत्साहपूर्वक रैली में शामिल होने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

पिनगवां मंडल अध्यक्ष जसराज जाटव के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली में सहभागिता की। कार्यकर्ता निर्धारित बसों के माध्यम से फरीदाबाद पहुंचे और संत गुरु रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता तथा समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।मंडल अध्यक्ष जसराज जाटव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, भाईचारे और समानता का मार्ग दिखाती हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रैली में पिनगवां मंडल के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें