फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बंचारी के समीप अज्ञात वाहन के चालक ने पैदल हाईवे को क्रॉस कर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांव बंचारी निवासी रामगोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 45 वर्षीय छोटा भाई भगवत प्रसाद सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे किसी निजी कार्य से गांव के निकट से गुजर रहे नेशनल हाईवे को पार कर रहा था। उसी समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भगवत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पीडित व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भगवत प्रसाद को अस्पताल लेकर पहुंचे,जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें