फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाबालिग लहरा रहा था सोशल मीडिया पर पिस्टल, पकड़ा तो निकली टॉय पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य जिला के पटेल नगर थाना पुलिस ने नाबालिग की पहचान कर उसे पकड़ा, नाबालिग ने बताया कि उसने एक जानकार युवक से असली समझकर ली थी पिस्टल
विज्ञापन

-पुलिस आरोपी युवक तक पहुंची, तलाशी के दौरान मिला चाकू, पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज, छानबीन जारी, आरोपी ने कई लोगों को इसी तरह बेची पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस सोशल मीडिया की पड़ताल कर रही थी। इस दौरान एक लड़का सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराता हुआ दिखा। जांच हुई तो नाबालिग पटेल नगर एरिया का निकला। पुलिस ने उसे दबोचकर पिस्टल बरामद की तो वह टॉय पिस्टल निकली। हालांकि नाबालिग को नहीं पता था कि पिस्टल नकली है। पूछताछ हुई तो उसने बताया कि पिस्टल उसने एरिया के अब्दुल गनी (24) नामक युवक से खरीदी थी। टीम ने आरोपी अब्दुल गनी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह पिस्टल बेच चुका है।
विज्ञापन

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि उनकी टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों की नजर रख रही है। इस दौरान टीम ने देखा कि एक लड़का सोशल मीडिया पर पिस्टल लहरा रहा है। टीम ने उसकी सोशल मीडिया आईडी के आधार पर उसकी लोकेशन का पता किया। इसके बाद टीम नाबालिग लड़के तक पहुंची। उससे पिस्टल लहराने के बारे में पूछताछ हुई तो उसने पुलिस को पिस्टल बरामद कराई। पड़ताल हुई तो पता चला कि पिस्टल खिलौना है। एरिया के एक युवक ने उसे असली बताकर पिस्टल बेची थी। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल गनी को पटेल नगर से दबोच लिया। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पटेल नगर में छेड़छाड़ और चाकू मारने के दो मामले दर्ज हैं। वह लगातार छोटे-मोटे अपराधों में शामिल रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। नाबालिग को पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें