फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर समानता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे : विजेन्द्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समानता और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने संविधान को एक अद्वितीय और दूरदर्शी दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्गदर्शन कर रहा है। डॉ. आंबेडकर के विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनके आदर्श एक समावेशी, न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरणा देते हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब के योगदान के सम्मान में उनकी जयंती को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें