फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार बाजार में लगी भीषण आग, तीन कार जलीं

Mon, 13 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर स्थित कार वर्कर्स मार्केट में रविवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपने कब्जे में ले लिया। घटना में तीन कार समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब आग शांत हुई तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। दुकानदार का कहना है कि इसमें उन्हें करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, काशीपुर गांव निवासी पवन कुमार की अलावलपुर चौक के पास कार मरम्मत की दुकान है। रविवार शाम को तीन कारें मरम्मत के लिए उनकी दुकान पर खड़ी की गईं थीं। रोजाना की तरह पवन रात में दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरी दुकान लपटों में घिरी हुई थी। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर तक दिखाई दे रहीं थीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दो और फायर टेंडर बुलाए गए। तीनों गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालक भी रुक गए और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को आग से दूर किया ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन



-

दुकान के अंदर खड़ी तीनों कारें और कार रिपेयरिंग का कीमती सामान आग में पूरी तरह जल गया। दुकान जलने से करीब 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।
– पवन कुमार, दुकानदार


आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हमने दमकल की गाड़ियां मौके पर भेज दीं। दमकल की दो गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल सका है।
– लेखराम, फायर स्टेशन अधीक्षक, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें