फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सेशन जज का ड्राइवर बताकर करता था ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: पुलिस गिरफ्त में सेशन जज का ड्राइवर बनकर ठगी मामले का मुख्य आरोपी न्याज मोहम्मद।
विज्ञापन

धारा हटवाने और मुकदमें से राहत दिलाने के नाम पर ऐंठें 1.80 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह सदर थाना पुलिस ने खुद को फरीदाबाद के सेशन जज का ड्राइवर बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी मुकदमे में धारा हटवाने, गिरफ्तारी से राहत दिलाने और प्रभाव का डर दिखाकर 1.80 हजार रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव धांधुका निवासी इकबाल पुत्र सम्मन ने पुलिस अधीक्षक नूंह को दी गई शिकायत में बताया कि गांव बाबूपुर निवासी न्याज मोहम्मद और उसके साथ इमरान खुद को सेशन जज का ड्राइवर बताता था। उसने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 307 नहीं लगने देने और परिजनों को राहत दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक रुपये लेने के बावजूद न तो कोई राहत मिली और न ही वादे पूरे किए गए। बाद में आरोपी ने 80 हजार रुपये वापस किए, लेकिन एक लाख रुपये अब भी बकाया हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी न्याज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सह-आरोपी की भूमिका सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें