होडल। जिले के शोलाका रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी चौकी होडल प्रभारी सब-इंस्पेक्टर चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शोलाका स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। एसआई चंद्रपाल ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। संवाद