फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए बनेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए बनेगी समिति
विज्ञापन

पलवल। बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए भारत सरकार ने एक कार्य योजना तैयार की है। इसमें जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों, पोल्ट्री किसान और आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है। बर्ड फ्लू का मुकाबला करने के लिए तैयारियों और उपायों की निगरानी के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अभी करनाल को छोड़कर प्रदेश के किसी अन्य जिले में पक्षियों के मरने की घटना नहीं हुई है। ऐसे में पक्षियों की असामान्य मृत्यु की घटनाओं पर अधिक निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने पोल्ट्री फार्मों में एवियन इंफ्लुएंजा के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। एवियन इंफ्लुएंजा पक्षियों में एक अत्यधिक संक्रामक रोग है, जो पोल्ट्री, जंगली और घरेलू पक्षियों के बीच उच्च मृत्यु दर का कारण बनता है। बर्ड फ्लू मनुष्य को भी संक्रमित कर सकता है। ऐसे में इससे बचाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारी और नियंत्रण एक बहु-विभागीय गतिविधि है, जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों का सहयोग जरूरी है। बर्ड फ्लू का मुकाबला करने के लिए गठित होने वाली समिति में पशुपालन और डेयरी विभाग के उप निदेशक प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य, पशुपालन, पुलिस, पर्यावरण, वन, नगर निकायों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें