फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पति पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अपहरण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि उसका पति कार्यस्थल पर पहुंचकर लोगों के साथ अभद्रता करता है और उसे धमकियां देता है।

महिला वती ने व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति संदीप तेवतिया निवासी अलावलपुर, पलवल के साथ विवाद चल रहा है। इस संबंध में पहले भी होडल थाने में दहेज प्रताड़ना और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार, उसका पति कुछ लोगों के साथ वाहन में सवार होकर उसके कार्यस्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की। जब उसने फोन कर इसका कारण पूछा तो पति ने कथित तौर पर 10 दिन के अंदर सबक सिखाने, ढूंढकर अगवा करने और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें