फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
21 सदस्यीय कमेटी गठित, 20 जून की विशाल सभा में शामिल होने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव रावली के सरकारी स्कूल में रविवार को समाज सुधार जमात की बैठक हुई। इसमें गांव के सैकड़ों नौजवानों, बुजुर्गों और बच्चों ने भाग लिया। बैठक में समाज में बढ़ती बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से इन्हें त्यागकर सुधार की मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जमात के सदर मुफ्ती मोहम्मद शाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, फकरुद्दीन चेयरमैन अखनाका, खिल्लू उर्फ जहान खां सरपंच रीगढ़, उमर मोहम्मद अमीर साहब सिदरावट, सैय्यद जाकिर हुसैन, शिक्षाविद मास्टर कासिम, रावली सरपंच हनीफ, पूर्व सरपंच रामस्वरूप, सरफुद्दीन, सद्दाम हुसैन तथा उमर मोहम्मद सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा, गौकसी, टटलूबाजी, साइबर फ्रॉड जैसी बुराइयों के खात्मे पर जोर दिया। सरपंच हनीफ गोरवाल सहित गांव के सभी जिम्मेदार लोगों ने समाज सुधार मुहिम का समर्थन करते हुए सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
फोटो: समाज सुधार जमात की बड़ी बैठक के दौरान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें