फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चालक की मौत

Sat, 20 Sep 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- उटावड़ पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव रूपडाका के निकट एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव अरणी निवासी पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू नूंह जिले के सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत था।

शुक्रवार की सांयकाल वह फैक्ट्री से छुट्टी लेकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रूपडाका गांव के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पप्पू को राहगीरों ने जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उटावड़ थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि मृतक पप्पू के पुत्र अरबाज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। संबंधित कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है, इसके आधार पर कार चालक का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें