पुन्हाना। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। हिंदू समाज को ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता। विहिप के धर्म रक्षा निधि अर्पण समारोह मेें उन्होंने यह बात कही। उनके यहां पहुंचने पर मोटरसाइकिल के काफिले के साथ उनका स्वागत किया गया। समारोह में उन्हाेंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर के हिंदुओं का संगठन है। मुसलमानों को हज पर सब्सिडी देने का भी उन्होंने विरोध किया। इस अवसर पर उनके साथ परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति लाल सैनी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कैलाश चंद, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रद्यूमन, संगठन मंत्री राकेश कुमार, धर्मवीर सैनी, महंत रामचरण दास महाराज, भाजपा नेता भानीराम मंगला, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष औरंगजेब बीसरू आदि मौजूद थे।