फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों का माल ले गए

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां (ब्यूरो)। गांव पिनगवां में चोर एक बुजुर्ग को कब्जे में लेकर घर से लाखों की नगदी व जेवर ले गए। इस बारे में पुन्हाना थाने में शिकायत दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

पुन्हाना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष यादराम गर्ग ने बताया कि वे परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। उनके बुजुर्ग पिता पिनगवां स्थित मकान में रहते हैं। शनिवार शाम वह फरीदाबाद चले गए और उनके पिता घर में सो गए। बताते हैं कि आधी रात के बाद कुछ लोग घर में घुसे और उनका मुंह दबा दिया। फिर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये व एक किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह पिता ने उन्हें सारी जानकारी फोन पर दी। इसके बाद शिकायत पुन्हाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें