फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाजपा, हजकां, विहिप, बजरंग दल, आरएसएस समेत कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और शिंदे को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को आरएसएस कार्यकर्ता देशभक्त आर्य ने संबोधित किया और कहा कि हिंदू आतंकवाद का हौव्वा खड़ा कर गृहमंत्री असली आतंकवादियों के प्रिय बन गए हैं। आरएसएस कैंप में युवाओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है।
बजरंग दल व गौरक्षा संघर्ष समिति के नेता मुनीष भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के नेता आतंकवादियों को सम्मान दे रहे हैं। उन्हें हाफिज सईद साहब, दाऊद भैया और ओसामा जी के नाम से संबोधित किया जा रहा है। हिंदुओं को आतंकवादी बताने वाले गृहमंत्री देश के दुश्मनों के हाथ मजबूत कर रहे हैं। सुशील कुमार शिंदे को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। हजकां नेता डॉ. शक्ति सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का बयान हिंदुओं की भावनाओं के साथ क्रूर मजाक है। शिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष एलडी वर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंगला, पवन अग्रवाल, रवि रावत, शिव ओम भार्गव, जिला सचिव मूर्ति शर्मा व राज कुमार ने कहा कि ऐसी टिप्पणी करने वाले गृहमंत्री को बर्खास्त किया जाए और संदेश दिया जाए कि किसी भी राष्ट्रवादी संगठन के विरोध में बोलना सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें