हसनपुर। उपकार मंडल में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और 35 लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में फरीदाबाद के बीके अस्पताल से डॉक्टरों की टीम पहुंची। इस अवसर पर सबसे अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. यश गर्ग ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है और रक्त दान करने से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्त दान करते रहना चाहिए। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र भी बांटे गए। शिविर में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, हसनपुर के सरपंच दीपक मंगला, पदम सिंह, संजय बघेल, राजू पीटीआई, गिर्राज सिंह, राजेंद्र गुप्ता, फतेह सिंह व बलदेव भी मौजूद थे।