पलवल। भवन कुंड स्थित पातली गेट के पास एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जगदीश (बदला नाम) ने शहर थाना की भवन कुंड चौकी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी नाबालिग पुत्री संगीता (बदला नाम) पातली गेट स्थित स्कूल में पढ़ती है। 16 नवंबर को वह घर से स्कूल के लिए गई, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं पहुंची। जब उन्होंने लड़की की तलाश शुरू की तो पता चला कि उनकी बेटी को दुकड़िया मोहल्ला निवासी सुरेन्द्र उर्फ लवली बहला फुसला कर भगा ले गया है। शिकायत में कहा है कि आरोपी का दुकड़िया मोहल्ला निवासी शिव कुमार, टीना व महेंद्र ने सहयोग किया है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।