पलवल। छठ पूजन की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक खोटा मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान विजय पटेल ने की। इस अवसर पर विभिन्न कार्यों को देखभाल के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा घाट की सफाई की और दरवाजे का निर्माण किया और उसकी सजावट की। छठ पूजा के लिए भव्य पांडाल का निर्माण किया गया।
पटेल ने बताया कि छठ पूजा के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ले ली है। मेला स्थल पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है। छठ पूजन समारोह 19 नवंबर को चार बजे शाम को शुरू होगा और 20 नवंबर को आठ बजे तक चलेगा। इस अवसर पर प्रसाद वितरण, विशाल भंडारा और भजन गायन का आयोजन होगा। 19 नवंबर को शाम पांच बजे अर्ध्य दिया जाएगा। 20 नवंबर को सुबह 5.51 बजे सुबह सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। बैठक में मोहन प्रसाद सचिव, दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष, चन्द्रेस्वर गुप्ता, पशुपति नाथ मिश्र, संजीव सिंह, नीरज श्रीवास्तव, श्रीराम जी, राकेश, मधुसूदन यादव ने भाग लिया।