पलवल। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सदर थाना पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को दसवीं कक्षा की छात्रा निजी कार्य से जा रही थी, रास्ते में राजू व दीपक और नीरज, देवेश व सूरज नाम के युवकों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले जाने लगे। नाबालिग छात्रा ने शोर मचा दिया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म का प्रयास किया।
सदर थाना की धतीर पुलिस चौकी ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पांचों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना था कि दुष्कर्म की पुष्टी रिपोर्ट आने के ही होगी।