पलवल। दिन हो या रात, सुबह हो या शाम गाहे बगाहे लगने वाले पावर कट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि जब घरों में बिजली की जरूरत होती है, तभी बत्ती गुल हो जाती है और सबसे अधिक परेशानी गृहणियों को उठानी पड़ रही है, इसके कारण पेयजल सप्लाई भी बाधित रहती है।
इस बारे में केला देवी, गीता देवी, रजनी, नेहा, मंगल सिंह, राजपाल, राजाराम व सतीश कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से शहरी क्षेत्र में सुबह-शाम एक से दो घंटे तक बिजली गुल हो जाती है। लोगों को सुबह-सुबह दफ्तर या अपनी दुकान में जाने की जल्दी होती है और लेकिन लाइट नहीं होने से उन्हें तैयार होने में दिक्कत होती है, इसके अलावा महिलाओं को मोमबत्ती की रोशनी में घर की साफ सफाई और अन्य घरेलू काम निपटाने पड़ते हैं।
लोगों का कहना है कि इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों से पूछा जाता है तो उनका एक ही जवाब होता है कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली काटनी पड़ती है।
इस संबंध में मेघपुर पावर हाउस के कनिष्ठ अभियंता चंदरपाल ने बताया कि हिसार व पानीपत में बने बड़े पावर हाउस के अधिकारियों के आदेश आने पर उन्हें मजबूर होकर बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती है।
पावर कट का झोल
सुबह पांच से छह बजे तक
सुबह सात से आठ बजे
सुबह नौ बजे से दस बजे
दोपहर को 12 बजे से एक बजे तक