मेवात। गांव बीसरू में करंट लगने से चार भैंसों की मौत हो गई। सोमवार सुबह जोरदार बारिश के चलते बिजली का तार टूट कर कीचड़ में गिर गया, उधर से गुजरती चार भैंसें उसकी चपेट में आ गईं।