फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के आधार पर चार लाख का लोन लिया

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर चार लाख रुपये का लोन लेने के आरोप में होडल थाना पुलिस ने गुड़गांव ग्रामीण बैंक के मैनेजर की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव सोन्हद स्थित गुड़गांव ग्रामीण बैंक की शाखा के मैनेजर दयाराम ने बताया कि पलवल के गांव बढ़ा निवासी महिपाल व राजेंद्र अपने चार अन्य साथियों के साथ उनकी शाखा में आए और लोन लेने के लिए उन्होंने गांव सोन्हद में ही जमीन के दस्तावेज दिखाए। दस्तावेज के आधार पर उसे चार लाख रुपये का लोन जारी कर दिया। समय बीतने पर लोन की किस्त नहीं मिलने पर मैनेजर और कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने जमीन के दस्तावेज की गहराई से जांच की तो पता चला कि वे फर्जी हैं। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई
विज्ञापन

इस संबंध में बैंक के मैनेजर दयाराम की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा, 419, 420, 468 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें