राज मिस्त्री से नकदी और बाइक लूटी
पलवल। गांव सेलोटी-दीघोट रोड पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति से नकदी और मोटरसाइकिल लूट ली। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैै। जांच अधिकारी एएसआई अशोक ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थित जेवर के गांव रामपुर बागर निवासी बनवारी लाल ने शिकायत में बताया है कि वह राज मिस्त्री का ठेकेदार है। 23 जनवरी की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर गांव दीघोट की तरफ जा रहा था। सेलोटी-दीघोट रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने मुंह पर नकाब पहना हुआ था। आरोप है कि युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली तथा हथियार का डर दिखाकर उससे 10 हजार 200 रुपये लूट लिए। आरोपी पीड़ित की मोटरसाइकिल को भी लेकर फरार हो गए। ब्यूरो