फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे के मामले मे घर घुस कर फायरिंग करने वाले पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

- मुंशी राम कॉलोनी में युवक के घर में घुस मारपीट कर फायरिंग करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। रेलवे फाटक पार स्थित मुंशी राम कॉलोनी में लड़ाई झगड़े के मामले में थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के घर से चार बाइक , लाठी और डंडे बरामद किए हैं। पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी की शाम दर्जनों लोगों ने हथियारों, लाठी डंडों से ज्ञानचंद के घर में घुस हमला कर दिया। जिसमें ज्ञानचंद, ऊषा, अशोक और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में लिप्त आरोपी फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने घायल अशोक की शिकायत पर रवि, बंटी, भगवान सिंह, नवीन सहित आठ दस अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने कहा कि मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य आरोपी चार बाइक को भी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया था जिसके बाद यह घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने नवीन, भगवान सिंह और बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें