फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन

होडल। गांव भुलवाना निवासी एक युवक को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भुलवाना निवासी रोहित ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का लक्ष्मण बीती देर रात गोडोता चौक से हसनपुर चौक की तरफ आ रहा था। उसी दौरान एक कार चालक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक लक्ष्मण फरीदाबाद स्थित एक बार में काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें