मारपीट कर महिला से सोने की चेन लूटी
पलवल। कार में सवार होकर आए पांच लोगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला करने व उससे मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विरेंद्र कुमार के अनुसार पलवल की प्रेम कालोनी निवासी सीमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने भाई के पास ही कॉलोनी में रहती है। 1 जनवरी को पीड़िता घर पर अकेली थी। उसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे गांव चांदहट निवासी मोहन, दीपक, सुभाष, गंगाश्याम व भोला कार में सवार होकर उसके घर के सामने आए। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर पीड़िता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मोबाइल फोन व गले से सोने की चैन को लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ब्यूरो