फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: दाखिले के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित: दाखिले के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एक एकेडमी संचालक द्वारा कोर्स कराने व फर्जी कागजात तैयार कर सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 25 युवाओं से लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इन युवाओं ने गत दिनों एसडीएम को भी ज्ञापन दिया था।
चांदहट थाना के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कटेसरा निवासी दुलीचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बुलंदशहर की यमुनापुरम कॉलोनी स्थित एकेडमी में उनके द्वारा लगभग 25 बच्चों ने प्रवेश लिया था। बुलंदशहर के गांव धतुरी निवासी पवन, मनोज , भाटी, सोनू ,कप्तान ,जेपी ने सभी बच्चों से कोर्स कराने की एवज में 57 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि कोर्स खत्म होने के बाद एकेडमी संचालकों ने बच्चों को 10 वीं व 12 वीं के पास के प्रमाण पत्र के साथ सेना में नौकरी ज्वाइन कराने का एक लैटर दिया। बच्चों ने इस बारे में बाद में फर्जी होने की बात सामने आने पर कागजातों की जांच कराई तो सारे कागजात फर्जी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात फर्जी मिलने पर बच्चों ने गत दिनों एसडीएम को एक ज्ञापन देकर इस मामले में जांच कराने तथा कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा बच्चों ने इसकी शिकायत चांदहट थाने में भी दे दी। पुलिस ने जांच के बाद बच्चों की शिकायत व पूरे रिकार्ड लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश भी दी है, परंतु कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें